हिन्दू महासभा (महिला सभा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने दिया बड़ा बयान!
दिल्ली विधान सभा चुनाव में महिलाओं की समस्याओं विशेष तौर पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा!

अखिल भारत हिन्दू महासभा(महिला सभा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने आज की महिला सभा की बैठक में मीडिया को दिए अपने बयान में कहा हम दिल्ली विधान सभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटे हैं और उम्मीद है हम दिल्ली में भरी मतों के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे क्योंकि दिल्ली में महिलाओं की समस्याओं पर हिन्दू महासभा विशेष रूप से कार्य करने वाली है!
राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के चौहान के द्वारा निर्देश जारी होने के बाद प्रियंका सिंह ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर हुई बैठक के बाद मीडिया को आगामी कार्यक्रम की सूचना दी जल्दी ही प्रियंका सिंह दिल्ली प्रदेश में महिलाओं के लिए विशेष रूप से सदयता अभियान शुरू करवाने की तैयारी में हैं!