अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के चौहान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों से फोन वार्ता कर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण फेरबदल के निर्देश दिए है कुछ गुजरात प्रदेश प्रभारी हेतल बेन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने सकारात्मक संकेत के साथ कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी पदमुक्त करने का निर्देश दिया!
राष्ट्रीय प्रवक्ता दिव्या दुग्गल द्वारा जारी बयान में बताया गया हिन्दू महासभा में किसी पदाधिकारी को अब सीधा पद नही दिया जायेगा जो भी हिन्दू महासभा से जुड़ेगा वो कार्यकर्ता बन कर जुड़ेगा और अपने कार्य के अनुसार पद के योग्य बनेगा किसी भी निष्क्रिय व्यक्ति को पद पर नही रखा जायेगा!
s
राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के चौहान ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत अवधूत गंगेश्वर नंद जी महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष(संत सभा) गोपाल गिरी महाराज से फोन वार्ता में सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी को निर्देश दिया!
राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय कांत शास्त्री जल्दी ही कार्यकारिणी विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संग बैठक करेंगे बाकी निष्कासित पदाधिकारियों के नाम अगले 2 दिन में सार्वजनिक किए जायेंगे!
0 Comments