अखिल भारत हिन्दू महासभा की वीडियो कांफ्रेंस पर हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2.30 घंटे हुई बैठक में संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं 14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं लाखों कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एस के चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया जिसके बाद पूरे संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई! अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने पर एस के चौहान ने सम्पूर्ण हिन्दू महासभा का आभार प्रकट करते हुए पूरी निष्ठा से सनातन धर्म की रक्षा के अपने उद्देश्य को पूर्ण करने का संकल्प लिया एस के चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के तुरंत बाद ही हिन्दू महासभा के विस्तार में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौहान को नियुक्त किया और दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की जल्दी घोषणा करने का संकेत दिया एस के चौहान ने कहा सूरज चौहान और दिल्ली प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने पूर्व कार्यकारिणी में हिन्दू महासभा के विस्तार में अहम योगदान दिया है जिसमे राष्ट्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रवि शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र बिल्लू वर्मा, राष्ट्रीय राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर एवं घनश्याम वर्मा शामिल हैं पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुनेश भगत के साथ भी विवाद की स्थिति बनाए गई जिसके चलते कार्यकारिणी को भंग करना पड़ा और पूर्व में बिना वजह के विवाद उत्पन्न हुए एस के ने मुनेश भगत से जल्दी ही बात करने के घर वापसी की का संकेत दिया!
राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सूरज ने अपने बयान में कहा सभी हमारे अपने हैं किसी के षड्यंत्र की वजह से परिवार अगर दूर हो जाए तो वो अलग नहीं होता जल्दी ही नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया को सार्वजनिक की जायेंगी वहीं एस के चौहान ने अपने जारी बयान में बताया राष्ट्रीय प्रवक्ता दिव्या दुग्गल और हिन्दू महासभा के कई बड़े पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में जुट गए हैं और एस के चौहान जल्दी ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुनावी रणनीति को लेकर चर्च करेंगे!
0 Comments