अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष एस के चौहान ने राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह राजू पार्चा संग वार्ता कर राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुनेश भगत को अनुशासनहीनता, मनमानी और राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने के आरोप में दिल्ली प्रदेश के पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर पूरी दिल्ली प्रदेश कमेटी को भंग किया! एस के चौहान ने अपने जारी बयान में कहा हिंदू महासभा में किसी भी पदाधिकारी को ये अधिकार नहीं है के वो किसी पदाधिकारी का अभद्र भाषा का उपयोग कर नियमों का उलंघन करेगा या मनमानी करेगा!
दिल्ली प्रदेश से लगातार दिल्ली प्रदेश में प्रदेश महासचिव रवि शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष विवाद को लेकर लगातार दिल्ली प्रदेश कोर कमेटी से लिखित में शिकायत की मांग की जाती रही लेकिन दिल्ली प्रदेश से लगातार सिर्फ फोन वार्ता में बैठक का आयोजन करने को कहा गया पत्र व्यवहार द्वारा राष्ट्रीय कोर कमेटी को दिल्ली प्रदेश महासचिव रवि शर्मा ने स्वयं आकर अपनी लिखित शिकायत दी जिसके चलते मामले की गंभीरता से जांच के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को अस्थाई तौर पर भंग कर के राष्ट्रीय कोर कमेटी को जांच के लिए नियुक्त किया गया जिसका विरोध पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनेश भगत ने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ किया और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का उपयोग कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को नकारते हुए हिंदू महासभा का अपमान किया जिसके चलते दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुनेश भगत दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सचिन शर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया!
कल ही दिल्ली प्रदेश के निष्कासित पदाधिकारियों की सूची दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों को भेजी जायेगी जिसके बाद कोई भी दिल्ली प्रदेश के पद का उपयोग करता पाया गया उस पर हिंदू महासभा द्वारा कठोर कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही भी की जायेगी!
0 Comments