जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटना का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि मंत्री की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मंत्री और कार चालक घायल हो गए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए विजयपुरा आई थीं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। हादसे में मंत्री और कार चालक दोनों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।
0 Comments