अखिल भारत हिन्दू महासभा एक हजार मोटर साइकिल और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 12 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज को सनातन संस्कृति और धर्मसम्मत राष्ट्रवाद के विस्तार ,, धर्मांतरित हिंदुओं की घर वापसी और हिन्दू महासभा के हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान पर अपनी व्यासगद्दी से भारतीय जनमानस को आंदोलित कर नवक्रांति का उद्घोष करने पर हिंदुओं के सबसे बड़े सम्मान " हिन्दू रत्न सम्मान " से सम्मन्नित करेगी ।
हिन्दू महासभा महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हिन्दू रत्न सम्मान देने के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , केशव चौहान , राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया , राष्ट्रीय , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी , विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र के द्विवेदी सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी 12 फरवरी को छतर पुर पहुंच रहे हैं । छतर पुर मे मध्य प्रदेश हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा ।
हिन्दू महासभा मध्य में अध्यक्ष अंकित भटनागर ने कहा कि हिन्दू ममाहसभा के प्रदेश और जिला पदाधिकारी महाराजा छत्रपाल की पवन भूमि छतरपुर में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत अभिनंदन हेतु आतुर हैं। । स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रातः ,10 बजे एक हजार मोटरसाइकिल पर हिन्दू महासभा , जय बजरंग सेना और अन्य हिन्दू संगठनों के हजारों कार्यकर्ता बागेश्वर धाम तक दुपहिया वाहन रैली निकालेंगे । रैली का उद्देश्य स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति हिन्दू जनमानस का समर्थन प्रकट करना , हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलवाना , घर वापसी अभियान के प्रति सामाजिक चेतना प्रचंड करना और हिन्दुओं को एकजुटता का संदेश देना है ।
अंकित भटनागर ने बताया कि बागेश्वर धाम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा स्वामी धीरेंद्र शास्त्री को हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । हिन्दू रत्न सम्मान के अंतर्गत स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवा शॉल और गुलाब के पुष्पों की पुष्पवर्षा से अभिनंदन होगा । उन्हे भगवान हनुमान की गदा , हिन्दू रत्न सम्मान पत्र और हिन्दू रत्न स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा ।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों और स्वामी धीरेंद्र शास्त्री जी के मध्य हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान की भावी रणनीति पर विचार विमर्श होगा । स्वामी धीरेंद्र शास्त्री दुपहिया वाहन रैली में शामिल कार्यकताओं को हिन्दू राष्ट्र और राम राज्य की स्थापना पर अपना अमृतमयी संदेश भी देंगे । अंकित भटनागर ने बताया कि दुपहिया वाहन रैली और हिन्दू रत्न सम्मान समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । आयोजन के प्रबंधन का दायित्व हिन्दू युवक सभा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा , हिन्दू महिला सभा की जिलाध्यक्ष विनीता पटेल और हिन्दू समाजसेवी रामजी लाल पटेल को सौंपा गया है ।
0 Comments