नई दिल्ली , अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने 55 वे जन्मदिवस पर  अक्षरधाम मंदिर के समीप दिल्ली धोबी सभा के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम के आयोजन पर अभार प्रकट किया । कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान , राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया और हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया । इस अवसर पर हिन्दू धोबी सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामनाथ बिट्टू भी उपस्थित रहे ।

      राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने केक काटकर अपना की जन्मोत्सव मनाया । उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान से हिंदुओ का जुड़ना ही  मेरे जन्मदिवस का सबसे अनमोल उपहार हो सकता है । उन्होंने जागरूक हिन्दू नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान से जुड़ते हुए हिन्दू महासभा के 109 वे स्थापना दिवस   13 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने का आहवान किया । इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दस करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन देकर संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने वाला विधेयक पारित करने की मांग की जाएगी ।

          हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को देश भर से फोन , व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं और दीर्घायु होने का आशीर्वचन प्राप्त हो रहे हैं । हिन्दू संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका प्रत्येक मनोरथ पूर्ण होने का आशीर्वाद  प्रदान किया । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने फोन के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की । हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने अपनी शुभकामनाओं में उनके जीवन में उल्लास , हर्ष , और सफलता का संचार होने की का आशीर्वचन दिया । 

      बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह  , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चौहान , राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नीरन गौतम , राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पत्रकार उपेंद्र पाल सिंह , ब्रज प्रांत के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा , आगरा जिलाध्यक्ष , राष्ट्रीय मंत्री धर्मवीर आनंद , हिन्दू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक , जय बजरंग सेना के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष लखन नायक , हिन्दू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र , राष्ट्रीय मंत्री चंद्रशेखर , हिन्दू महासभा महाराष्ट्र अध्यक्ष नितिन व्यास , हरियाणा अध्यक्ष आर के शर्मा , राजस्थान अध्यक्ष कांति लाल जोशी , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह , पंजाब अध्यक्ष सौमित्र राय , ओडिसा अध्यक्ष गीता छयानी ,   दिल्ली प्रदेश के प्रभारी सुरेंद्र स्वामी , अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा , निर्वतमान प्रदेश पदाधिकारी उपाध्यक्ष यशपाल सिंह , महामंत्री रवि शर्मा , महिला सभा अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल ,  पटकथा लेखक राजीव गुप्ता सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों