अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) प्रियंका सिंह ने नागपुर महाराष्ट्र में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए मीडिया के सामने की घोषणा की पिछले 3 साल से नागपुर में एक पीड़ित परिवार को लगातार प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जिसमें पुलिस विभाग के साथ अब विद्युत विभाग भी बराबर का भागीदार बन गया है महिला का पति के साथ घरेलू हिंसा को लेकर विवाद चलते कोर्ट में मेंटीनेंस का केस 2 साल से चल रहा है जिसमें महिला के पति ने महिला और उसके बच्चों को 2 साल से मेंटीनेंस नहीं दिया सूत्रों के मुताबिक महिला वर्तमान में कैंसर के लक्षण आने पर नागपुर मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज करवा रही है और आर्थिक स्थिति के चलते बिजली बिल समय पर नहीं भर सकी जिसके बाद विद्युत विभाग ने लगातार पीड़ित महिला के निवेदन को अनसुना कर के बिना नोटिस के बिजली काटने का आदेश दिया है ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के चौहान से फोन वार्ता कर मामले पर चर्चा कर के मीडिया को दिए बयान में महिला की हर संभव सहायता करने की घोषणा की!
जल्दी ही प्रियंका सिंह महिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के पश्चात पीड़ित महिला के समर्थन में महिला को न्याय दिलाने के लिए विशाल प्रदर्शन करेंगी!
0 Comments