अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के चौहान ने गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं के बिखरने से टूटती हिंदू महासभा को फिर से एकजुट करने के लिए भगवा ध्वज को राष्ट्रीय अध्यक्ष मान कर हिंदू महासभा के विस्तार का संकल्प लिया जिसमे पूर्व दिल्ली प्रदेश महामंत्री रवि शर्मा, पूर्व दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री मुनिश कुमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बॉबी वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान और देश भर के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला सभी ने एस के चौहान के साथ भगवा ध्वज को राष्ट्रीय अध्यक्ष मान कर भगवान श्री राम की पादुका को साक्षी मान कर सिर्फ हिंदू महासभा का विस्तार करने का प्रण लिया!
एस के चौहान ने अपने जारी बयान में कहा वो सभी वर्तमान गुटों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और सभी पदाधिकारियों का सम्मान करते हैं और एकीकरण का आव्हान करते हुए उन्होंने सभी गुटों को एकजुट होने के लिए आमंत्रित किया भविष्य में जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होंगे उन्हें हम अपना पूर्ण समर्थन देंगे! एस के चौहान ने कहा गुटबाजी के चलते ही कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाता है क्योंकि कभी कोई अपने गुट से निष्कासित करता है कभी कोई चाहे सिर्फ एक कार्यकर्ता ही क्यों ना हो आज समय की मांग है के हम अपने धर्म योद्धाओं को निष्कासित नही कर सकते क्योंकि आज हमारे धर्म और देश को उन्ही योद्धाओं की जरूरत है इसीलिए किसी भी तरह हिंदू महासभा से अलग होने वाले कार्यकर्ताओं को एकजुट कर वापस हिंदू महासभा में लाकर धर्म रक्षा में कार्य करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है इसीलिए एस के चौहान ने राष्ट्रीय भगवा की अध्यक्षता में अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हिंदू महासभा के विस्तार के लिए मुनिश भगत को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की साथ ही दिल्ली प्रदेश महामंत्री रवि शर्मा को दिल्ली प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया रवि शर्मा और मुनिश कुमार ने 7 दिन में दिल्ली प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी का गठन करने का संकल्प लेते हुए किसी भी गुट से अपने विवादों की बात को अफवाह बताते हुए स्पष्ट कहा के वो सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों का सम्मान करते हैं हम कल भी हिंदू महासभा के सिपाही थे आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे किसी भी गुट के प्रति हमारा उतना ही स्नेह है जितना हिंदू महासभा के प्रति है इसीलिए हम सभी हिंदू महासभा के विस्तार के लिए और एकीकरण के लिए जुड़े हैं और हमे सिर्फ अपने हिंदू राष्ट्र के लक्ष्य के लिए कार्य करना है जल्दी ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के चौहान और नामों की भी घोषणा करेंगे!