अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के चौहान करेंगे भगवा ध्वज को राष्ट्रीय अध्यक्ष मान कर हिंदू महासभा का विस्तार!
एस के चौहान ने आज मीडिया में अपने जारी बयान में स्पष्ट कहा मैं सभी वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा करने वाले सभी माननीय लोगों का सम्मान करता हूं और करता रहूंगा लेकिन गुटबाजी के चलते बिखरती हिंदू महासभा को एकजुट कर हिंदुओं को जोड़ने के इस अभियान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता इसीलिए हिंदू महासभा के हिंदू महासभा के एकीकरण होने तक हमारे भगवा ध्वज को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मान कर वो हिंदू महासभा का पूरे देश में विस्तार करेंगे!
पूरे देश में हिंदू महासभा के शंखनाद की गूंज के लिए भगवा ध्वज की अध्यक्षता आज समय की मांग है और इस कार्य के लिए मैं सभी गुटों के अध्यक्षों को एकीकरण के लिए आगे आकर हिंदू महासभा को एक करने का प्रयास जारी रखूंगा और समय समय पर उनका मार्गदर्शन भी लूंगा ये बड़ी जिम्मेदारी है जिसके और बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़े निर्णय लेने पड़ते हैं क्योंकि हिंदू महासभा पर किसी एक व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं है हिंदू महासभा समस्त सनातन धर्म की हर एक हिंदू की पार्टी है उसके हित में कार्य करने का अधिकार भी हिंदू महासभा के समस्त कार्यकर्ताओं को है!